फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज से प्लॉट मालिक बनने वाले पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसपी को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे रोड के एक प्लॉट की फर्जी प्रॉपर्टी आईडी बनवाकर मालिक बने व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को नगर निगम ने पत्र भेज दिया है। वहीं, ईओ (एक्जीक्यूटिव ऑफिसर) को प्रॉपर्टी आईडी में नाम बदलने के आदेश कर दिए हैं। संलिप्त निगम के दोनों कर्मियों पर खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर श्याम सुंदर की करीब 57 गज जमीन है, जिसका एक व्यक्ति मालिक बन बैठा। श्यामसुंदर की पत्नी इमरती देवी ने विधानसभा कमेटी से 13 अक्तूबर को शिकायत की। विधानसभा कमेटी के आदेश पर 14 अक्तूबर को जांच नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार को सौंपी गई। संयुक्त आयुक्त की जांच में खुलासा हुआ है कि व्यक्ति ने दो निगमकर्मियों से मिलीभगत करके फर्जीवाड़ा किया है।
संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि फर्जी प्रॉपर्टी आईडी से मालिक बनने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी को पत्र भेज दिया है। ईओ को प्रॉपर्टी आईडी में नाम सही करने के आदेश कर दिए हैं। मिलीभगत करने वाले निगम के दोनों कर्मियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें