फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के गांव ने पुरुषों को नकारा, महिला के सिर रखा चौधर का ताज

Mon, 25 Jan 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गांव बनियानी ने चौधर का ताज महिला के सिर पर रखकर मिसाल पेश की है। बनियानी ने पुरुष प्रत्याशियों को नकार दिया और बहू के हाथ में कमान सौंप दी। चुनावी मैदान में उतरे नौ प्रत्याशियों के बीच रीमा विज 88 वोटों से जीतकर सरपंच बनी हैं।
विज्ञापन



बनियानी गांव में लगभग 3500 वोटर हैं। 5 साल पहले सरपंच पद को एससी के लिए आरक्षित किया गया, लेकिन इस बार सरपंची का पद सभी के लिए खुला रहा। सरपंची सामान्य में आई तो सीएम के गांव की चौधर के लिए 9 प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी। पुरुष प्रत्याशियों के बीच रीमा विज पत्नी बंसी भी मैदान में थीं।

रीमा ने 624 वोट हासिल कर गांव की चौधर कब्जा ली। दूसरे नंबर पर रहे अरुण कुमार को 536 वोट मिले। रीमा को बधाई देने वालों में कई भाजपा नेता भी शामिल रहे। रीमा के ससुर कृष्णपाल दो योजनाओं में सरपंच रह चुके हैं। परिवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर का नजदीकी भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन



गुब्बारे और रंगोली से सजाया गया था मतदान केंद्र

बनियानी गांव में मतदान केंद्र पर भी अलग ही नजारा देखने को मिला। गांव में घुसते ही स्कूल के अंदर बने बूथ में चारों तरफ रंग-बिरंगे गुब्बारे लगाए गए थे। इसके अलावा मतदान केंद्र के परिसर में रंग-बिरंगे फूलों से रंगोली भी बनाई गई थी। गांव वालों का कहना था कि सीएम म्हारे गांव के हैं तो यहां कुछ अलग तो दिखना चाहिए।


बूथ के अंदर हंगामा

गांव के पंचायत घर में बने बूथ नंबर 49 और 50 में दोपहर के समय दो एजेंटों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप था कि एजेंट बाहर से आने वाले मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट डलवा रहे थे। पुलिस ने अंदर घुसे बाहरी लोगों को निकालना चाहा, जिस पर एक युवक पुलिस के सामने अड़ गया। माहौल गर्म होता वायरलेस पर सूचना फ्लैश कर दी गई। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल कर लिया था। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें