सांपला (रोहतक)। कुलताना मार्ग स्थित फैक्टरी एरिया में उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले के छगनपुर निवासी रजनेश (27) का शव मिला है जिसे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता लगने की उम्मीद है।
थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह का कहना है कि शुक्रवार दोपहर बाद सूचना मिली कि फैक्टरी एरिया में युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि वह दो दिन पहले ही अपने गांव से आया था। यहां एक फैक्टरी में काम पर गया लेकिन एक घंटे बाद दवा लेने की बात कहकर वापस आ गया। दोपहर बाद वह एक प्लाॅट के पास मृत पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मुंह से खून निकला हुआ था।