फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ज्ञान और इंतजाम का इम्तिहान कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज डिपो संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दौरान जिले के अभ्यर्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए 468 बसों की व्यवस्था की गई है। इस दौरान सामान्य यात्रियों के लिए भी अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए दस पूछताछ केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

21 और 22 अक्तूबर को संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) होनी है। अनुमान है कि दो दिन में करीब 35 हजार से अधिक अभ्यर्थी और उनके सहायक सफर करेंगे। इसके लिए रोहतक डिपो की 172 बसें, को-ऑपरेटिव सोसाइटी की 170 बसें व प्राइवेट स्कूलों की 126 बसों का संचालन होगा। शुक्रवार अलसुबह दो बजे से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। पहली शिफ्ट में 295 और शाम को 173 बसों को रवाना किया जाएगा। इनमें 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी व उनके सहयोगी परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना होंगे।
रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया ने बताया कि रोहतक के अलावा कलानौर, महम, लाखनमाजरा, सांपला से 20-20 बसों को चलाया जाएगा। अगर बसों की कमी महसूस हुई तो उसी समय दूसरी बस को वहां पर लगा दिया जाएगा। जो बस जिस परीक्षार्थी को लेकर जाएगी वही उसे लेकर भी आएगी। एक महिला परीक्षार्थी के साथ एक सहायक को साथ जाने की अनुमति होगी। अधिकारियों की ओर से सभी रूटों पर जाने वाली बसों का पूरा ब्योरा और उनमें जाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या का रजिस्टर में रिकॉर्ड भी दर्ज किया जाएगा। बस स्टैंड पर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


रोहतक डिपो से कहां भेजी जाएंगी बसें
रोडवेज डिपो से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, मेवात, नारनौल और रेवाड़ी के लिए 468 बसें जाएंगी। एक शिफ्ट में लगभग 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाएंगी। सभी डिपो में पांच बसें अलग से आरक्षित रखी जाएगी। सफर के दौरान किसी बस में किसी तरह की समस्या आती है तो तुरंत आरक्षित बसों को मौके पर भिजवाकर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।

इन जिलों में इतनी संख्या में पहुंचेंगे परीक्षार्थी
डिपो से भिवानी के लिए 7398, फरीदाबाद के लिए 1813, पलवल के लिए 530, रेवाड़ी के लिए 6122, पानीपत के लिए 507 और महेंद्रगढ़ के लिए 6877, करनाल के लिए 5184 परीक्षार्थी अपनी परीक्षा के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें