फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करौंथा कांड : जिला अदालत में हुई रामपाल के खिलाफ हत्या के मामले में सुनवाई 20 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
करौंथा कांड में अहम गवाह यूएसए में रह रहे पीजीआई के डॉक्टर दीपक शर्मा की यूएसए के टैक्सॉस में रह रहे डा. दीपक शर्मा की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 20 मार्च को जिला अदालत में गवाही होगी। इसके लिए सरकारी वकील ने शुक्रवार को एडीजे रितु वाईके बहल की अदालत में अर्जी लगाई थी। अदालत ने इसकी अनुमति दे दी। इसके बाद गवाही के लिए डॉक्टर को ई-मेल से नोटिस भेजा गया है और पुलिस को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उधर, पुलिस की तरफ से मामले में 15 गवाहों के अदालत में दोबारा बयान दर्ज कराने का आग्रह किया है। इसमें 10 पुलिसकर्मी व 5 आम आदमी शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा लिखित पुस्तक, ‘सत्यार्थ प्रकाश’ पर कथित टिप्पणी को लेकर आर्य समाजियों और रामपाल समर्थकों के बीच 2006 में तनाव पैदा हो गया था। भारी संख्या में आर्य समाजी व ग्रामीण करौंथा गांव स्थित रामपाल के सतलोक आश्रम के बाहर एकत्रित हो गए। जबकि अंदर हजारों की संख्या में रामपाल समर्थक सत्संग में आए हुए थे। हिंसा में झज्जर के युवक सोनू की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य भी घायल हुए। दिल्ली से आई सीआरपीएफ की टुकड़ी ने ग्रामीणों को खदेड़ कर आश्रम खाली करवाया। सदर पुलिस ने रामपाल सहित 39 लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। आश्रम को जहां प्रशासन ने कब्जे में ले लिया, जबकि रामपाल को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया था। बाद में रामपाल की जमानत हो गई और उन्होंने हिसार के बरवाला में आश्रम बना लिया। बाद में वहां भी हिंसा हो गई। अब रामपाल बरवाला हिंसा मामले में हिसार जेल में बंद हैं।
डॉक्टर ने काटी थी एमएलआर, लंबे समय से अटकी है गवाही
पुलिस द्वारा अदालत में दाखिल जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टर दीपक शर्मा ने करौंथा कांड में घायल हुए लोगों की आपातकालीन कक्ष में एमएलआर काटी थी। बाद में दीपक यूएसए चले गए और वहीं रहने लगे। जबकि अदालत ने सदर पुलिस को उन्हें गवाही के लिए बुलाने के निर्देश दिए थे। पुलिस की रिपोर्ट पर शुक्रवार को सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि डॉक्टर दीपक शर्मा यूएसए के टैक्सास प्रांत में रह रहे हैं। उनका रोहतक आना संभव नहीं है। ऐसे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही की अनुमति दी जाए। अदालत ने इसकी अनुमति दे दी। इसके लिए ई-मेल से उनको 20 मार्च को गवाही देने के लिए नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोर्ट में सरकारी वकील ने पुलिस की तरफ से अर्जी दाखिल की कि गवाह डॉक्टर दीपक शर्मा यूएसए में रह रहे हैं। उनका रोहतक आना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही देने की अनुमति दी जाए। अदालत ने इसकी अनुमति दे दी।
विज्ञापन

- वीरेंद्र देशवाल, वरिष्ठ वकील बचाव पक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें