फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोकर्ण तीर्थ में भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

Sun, 16 Nov 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05 गोकर्ण तीर्थ में श्रीमद् भागवत कथा से पहले कलश यात्रा में शामिल स्वामी कपिलपुरी महाराज, पूर्
विज्ञापन
रोहतक। गोकर्ण तीर्थ में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। जूना अखाड़ा के उपाचार्य स्वामी कपिलपुरी महाराज, एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, बीपी जैन स्किल डेवलेपमेंट सेंटर की डायरेक्टर स्मृद्धि जैन, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, संस्था के प्रधान सुभाष तायल के अलावा निगम पार्षद मुक्ता नागपाल ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

कलश यात्रा गोकर्ण सरोवर शनि मंदिर से शुरू होकर नेहरू काॅलोनी, माता दरवाजा, गोकर्ण धाम से होकर डेरा बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज गोकर्ण धाम के पंडाल में पहुंची। जहां सभी कलशों की स्थापना की गई। राजीव जैन ने बताया कि इस्कॉन प्रचार समिति रोहतक की ओर से गोकर्ण तीर्थ स्थित डेरा बाबा लक्ष्मणपुरी में 16 से 22 नवंबर तक हर रोज शाम 5 से रात 8 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा एवं नौका विहार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इसमें कथा व्यास साक्षी गोपाल दास महाराज भागवत कथा करेंगे। प्रतिदिन हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी 16 से 22 नवंबर तक सुबह 6 से 8 बजे तक निकाली जाएगी।
इस अवसर पर राहुल जैन, राजकुमार सैनी, कृष्णा देवी, किरन चहल, अनीता गुप्ता, उमा गोयल, मीता गुप्ता, ममता मल्होत्रा, निताई, सेविनी देवी, स्नेह गोयल, नीलम बंसल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें