फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इंटर कॉलेज बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे जाट कॉलेज व सीआरए कॉलेज

Sun, 16 Nov 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02 एमडीयू में आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में खेलता ​खिलाड़ी। स्रोत:एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में दो दिवसीय इंटर कॉलेज लड़कों की बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई। जाट कॉलेज रोहतक व सीआरए कॉलेज सोनीपत ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। सोमवार को ही एमडीयू की टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल निदेशक शकुंतला बेनीवाल ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। कोच विजय ने विजेता खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर कोच विजय कुमार, कोच नरेश हुड्डा, कोच सरवन, कोच मुकेश गोयल, विकास, मनोज कुमार, हेमंत व आकाश मौजूद रहे।


परिणाम
सीआरए कॉलेज सोनीपत ने डीपीजीजीजीएम कॉलेज को 3-1 से हराया। टीआईटी कॉलेज भिवानी ने गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज रोहतक को 3-1 से हराया। जाट कॉलेज रोहतक ने जीसी कॉलेज बरोटा सोनीपत को 3-0 से हराया। डीएवी सीसी कॉलेज फरीदाबाद ने टीआईटी कॉलेज भिवानी को 3-0 से हराया। जाट कॉलेज रोहतक ने यूटीडी एमडीयू को 3-2 से हराया।

02 एमडीयू में आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में खेलता खिलाड़ी। स्रोत:एमडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें