कलानौर नपा चेयरपर्सन को पदभार ग्रहण कराते ओमप्रकाश धनखड़। स्रोत : पार्टी
- फोटो : कलानौर नपा चेयरपर्सन को पदभार ग्रहण कराते ओमप्रकाश धनखड़। स्रोत : पार्टीकलानौर नपा चेयरपर्सन को पदभार ग्रहण कराते ओमप्रकाश धनखड़। स्रोत : पार्टी
पुराने रोहतक जिले की जनता ने रोहतक, बेरी, कलानौर, सोनीपत में कमल खिलाकर नया इतिहास रचा है। शहर की सरकार ही नहीं, चारों तरफ कमल खिले हैं। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ का। वह वीरवार को कलानौर नपा चेयरपर्सन निर्मला देवी को पदभार ग्रहण कराने के बाद बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि निर्मला देवी की अगुवाई में कलानौर नगरपालिका तीन गुना ज्यादा तेजी से कार्य करेगी। केंद्र में पीएम व प्रदेश में मुख्यमंत्री बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। इसी तरह कलानौर की शहरी सरकार भी सभी को साथ लेकर काम करेगी।
भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सभी मिलकर निष्पक्ष भाव से सभी के कार्य करें और अगले चुनाव में कलानौर हलका में कमल खिलाने की तैयारी में जुट जाएं। इस मौके पर ्भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेणू डाबला, नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका आदि माैजूद रहे।