27सीटीके46 कच्चा बेरी रोड पर नालों में डेयरियों से गोबर बहाने के मामले की जांच करती संयुक्त आयु
शहर के कच्चा बेरी रोड पर दूध की डेयरियों से निकलने वाले गोबर से नाले जाम हो गए हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता टीम के साथ मौके पर पहुंची और डेयरी मालिकों को चेताया कि गोबर नालों के बहाया तो कार्रवाई की होगी।
संयुक्त आयुक्त ने बताया कि शहरवासियों की लगातार कच्चा बेरी रोड पर गोबर बहाने की शिकायत आ रही थी, जिसके संदर्भ में वीरवार को कच्चा बेरी रोड की सड़क का निरीक्षण किया। निगम की टीम को नालों की सफाई की हिदायत दी। डेयरी संचालकों को नोटिस दिए जाएं कि वे कन्हेली रोड स्थित डेयरी कांप्लैक्स के प्लाटों में शिफ्ट हो जाएं। मौके पर सहायक अभियंता सत्यव्रत, सहायक सफाई निरीक्षक सुमित फोगाट व कृष्ण लाल भी मौजूद रहे।
27सीटीके46 कच्चा बेरी रोड पर नालों में डेयरियों से गोबर बहाने के मामले की जांच करती संयुक्त आयु