रोहतक। पुलिस ने खोखराकोट क्षेत्र में दो जगह छापा मारकर एक महिला व एक युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
एवीटी स्टाफ प्रभारी एसआई गोर्धन सिंह ने बताया कि एवीटी स्टाफ की टीम को कच्चा चमारिया रोड के पास गश्त के दौरान सूचना मिली कि खोखराकोट में मकान के बाहर गली से शीशपाल निवासी गांव कलायत जिला कैथल हाल खोखराकोट निवासी नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है। पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली तो कब्जे से एक प्लास्टिक की डिब्बी मिली, जिसमें 200 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। वहीं, एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी एएसआई पंकज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि खोखराकोट रैनकपुरा निवासी महिला नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी तो खोखराकोट में गली के अंदर बीरमती को महिला टीम ने काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्लास्टिक थैली में 25 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई है।