गांव सांघी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी। स्रोत: प
रोहतक। कारगिल युद्ध के शहीद समुंद्र सिंह हुड्डा की याद में सांघी गांव में पुलिस ने यूथ क्लब के सहयोग से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 44 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 1 लाख रुपये, उप विजेता को 71 हजार व तीसरे स्थान पर रही टीम को 31 हजार रुपये का ईनाम दिया गया।
डीएसपी विरेंद्र फोगाट ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर करने के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सांघी गांव के यूथ क्लब के साथ मिलकर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पुरुष, महिला व बाल वर्ग की 44 टीमों ने भाग लिया। पहले तीन स्थान पर रही विजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिया गया। उन्होंने कहा कि गांवों में खेलों के आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखाना। प्रतियोगिता में गांव के यूथ क्लब, कृष्ण, रविन्द्र व रामफल का अहम योगदान रहा।