फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: महम में होगी भाजपा की विजय संकल्प रैली, मुख्यमंत्री, और पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

Mon, 08 Apr 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

जनसभा अनाज मंडी में होगी। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के नेता मौजूद रहेंगे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। रविवार को दो गांवों में सांसद का विरोध हो चुका है। लोकसभा चुनाव घोषित होने के बाद भाजपा की जिले में पहली विजय संकल्प रैली है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महम की अनाज मंडी में मंगलवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली होगी। रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा लोकसभा क्षेत्र के कई नेता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


हलके के गांव सैमाण व भैणीचंद्रपाल में रविवार को रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद और भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के हुए विरोध को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को रैली स्थल की सुरक्षा की समीक्षा की।

रैली की आयोजक भाजपा नेत्री राधा अहलावत ने बताया कि बड़े पांडाल में लगभग 5 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। स्टेज पर वीवीआईपी व वीआईपी सहित 65 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। साथ ही कार्यकर्ताओं की रैली की व्यवस्था संभालने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


इसमें पुरुष व महिलाएं शामिल रहेंगी। सांसद अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व शमशेर खरकड़ा सहित अन्य नेता मंच पर मौजूद रहेंगे। उन्हाेंने कहा कि रविवार को सांसद अरविंद शर्मा के कार्यक्रम में हुड़दंग मचाने वाले कोई और नहीं है। यह कांग्रेस की बौखलाहट का नतीजा है, लेकिन इससे रैली में जनता और ज्यादा पहुंचेगी। जनता शांतिप्रिय माहौल पसंद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें