रोहतक। नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रोहतक के बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करके दो पदक जीते। रुड़की की ज्योति ने 51 किलोग्राम में स्वर्ण व शिक्षा नरवाल ने 54 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता।
ज्योति ने अलग-अलग मुकाबलों में हरियाणा की सिमरन व महाराष्ट्र की देविका हराया। वहीं शिक्षा नरवाल ने ऑल इंडिया पुलिस की रेणुका को हराया व कांस्य पदक वाले मैच में साई एनसीओई लक्ष्मी को हराया। दोनों खिलाड़ी शहीद बैतून सिंह स्टेडियम रुड़की में कोच विजय हुड्डा के पास अभ्यास करती हैं। कोच विजय ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
-
शिक्षा नरवाल की उपलब्धियां
2012 में स्कूली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2013 में स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक। 2016 में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता व नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। 2018 एशियन गेम्स में कांस्य पदक व 2020 साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीता। 2021, 2022 व 2023 में लगातार सीनियर नेशनल चैंपियनशिप जीती। अब 2026 में होने वाले एशियन गेम्स व राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी कर रही हूं।
-
ज्योति की उपलब्धियां
2017 में यूथ नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2017 में यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2018 में यूथ ओलंपिक में भाग लिया। 2019 में सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। सीनियर नेशनल में 2021 कांस्य, 2022 में रजत व 2023 में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में ब्रिक्स गेम्स में रजत पदक जीता। 2022 एलोर्डा कप में कांस्य पदक जीता। 2017 में ओपन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता व बेस्ट बॉक्सर चुना गया।
ज्योति