फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कॉलोनी में जुलाना के श्रमिक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की एकता कॉलोनी में किराए पर रह रहे जुलाना जींद के 50 वर्षीय संजीव ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर सूचना मिली कि एकता कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही एफएसएल टीम को बुलाया गया। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि संजीव पांच साल पहले जुलाना से रोहतक आया था। मेहनत-मजदूरी का कार्य करता था। अब मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। सोमवार को परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे। संजीव के कमरे का दरवाजा बंद था। किसी तरह दरवाजे के झरोखे से अंदर देखा तो संजीव फंदे पर लटका हुआ था। उसके दोनो पैर बेड पर थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पीजीआई के डेड हाउस में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें