फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस शासनकाल में बिकती थी नौकरी : ग्रोवर

विज्ञापन
समरगोपालपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबो​धित करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। विज्ञ​प्त
विज्ञापन
रोहतक। समरगोपालपुर गांव में सोमवार को बीपीएल आयुष्मान कार्ड वितरण समारोह में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने शिरकत की। राधा अहलावत के नेतृत्व में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड वितरण किए गए। इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में नौकरी बिकती थी। इस बुरे शासन काल को युवा पीढ़ी अभी भूली नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ बाबू बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस राज में दलाली, रिश्वत का बोलबाला था। वहीं दूसरी और भाजपा सरकार में बगैर पर्ची बगैर खर्ची के नौकरियां देने का काम किया। भाजपा सरकार में 25 हजार युवाओं को नौकरी मिली है सभी की सभी बिना खर्ची बिना पर्ची के मिली इस पर हमें गर्व हैं। कांग्रेस के राज में कहीं तो एक घर में 5-5 लोगों को नौकरी और कहींं और गली की गली खाली वाली स्थिति थी। ।

4 लाख 46 हजार आयुष्मान कार्ड बांटे
जिले में अब तक 4 लाख 46 हजार आयुष्मान कार्ड बांटे गए है। जिससे कोई भी आदमी 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। लोगों को आत्मसम्मान महसूस करना चाहिए की गरीब आदमी भी मंहगे अस्पताल में इलाज करवा सकता है। बुढ़ापा पेंशन कांग्रेस के राज मैं सिर्फ 500 रुपये बढ़ी और मनोहर के राज में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें