फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी प्रेमी गांव ककराना, हर सातवां शख्स बाहर

विज्ञापन
समाज सेवी रामबीर ककराणा दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए तीनो दोस्तो को मिठाई खिलाते हुए। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर खंड का अनोखा गांव है ककराना, जहां हर सातवां व्यक्ति नौकरी के लिए गांव से बाहर गया हुआ है। इसमें ज्यादातर सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। खासकर सेना व पुलिस में सबसे ज्यादा युवा कार्यरत हैं। ब्रिगेडियर व विंग कमांडर से लेकर डीसी तक के गांव में एक कड़ी और जुड़ गई है। गांव के तीन दोस्त एक साथ दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

शहर से मात्र 10 किलोमीटर दूर ककराना ब्राह्मण बाहुल्य गांव है, जहां दूसरे समुदाय के परिवार भी रहते हैं। गांव में साढ़े तीन हजार के करीब परिवार हैं। वैसे तो गांव में मुख्य व्यवसाय खेतीबाड़ी है, लेकिन गांव में सरकारी नौकरियों के प्रति विशेष शौक है। सबसे ज्यादा युवक सेना व पुलिस में भर्ती हैं। दूसरे स्थान पर शिक्षा व तीसरे स्थान पर स्वास्थ्य विभाग में ग्रामीण नौकरी करते हैं। गांव के शिक्षक एवं समाजसेवी रामबीर ककराना ने बताया कि सरकारी व गैर सरकारी विभागों में गांव के करीब 500 युवा कार्यरत है। इस कारण गांव पूरी तरह आत्मनिर्भर है। गांव की तरफ से हर साल प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया जाता है। खास बात यह है कि प्रतिभाओं का सम्मान भी गांव के ही उस व्यक्ति के हाथों करवाया जाता है, जो विशेष मुकाम हासिल कर चुका है। पिछले 15 साल से 12वीं व 10वीं में प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र को 5100, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 3100 व तृतीय स्थान पर रहने वाले को 2100 रुपये का इनाम दिया जाता है।
तीन दोस्त एक साथ पढ़े, एक साथ बढ़े
गांव के तीन युवाओं का एक दिन पहले चयन दिल्ली पुलिस में हुआ है। 22 वर्षीय मनीष व दीपक और 21 वर्षीय जतिन एक साथ 12वीं तक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ते। इसके बाद एक साथ स्नातक की डिग्री रोहतक के गौड़ कालेज से हासिल की। न केवल गांव में, बल्कि रोहतक शहर की निजी लाइब्रेरी में भी एक साथ पढ़ाई की। 2 दिसंबर 2020 को तीनों ने दिल्ली पुलिस का टेस्ट, जुलाई 2021 में शारीरिक परीक्षा व अब दिसंबर माह में साक्षात्कार एक साथ पास किया। अब तीनों का दिल्ली पुलिस में सिपाही के तौर पर चयन भी हो गया है।
विज्ञापन

ये कर चुके गांव का नाम रोशन
ककराना निवासी रणबीर सिंह आईएएस अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ में डीसी के तौर पर कार्यरत हैं। जबकि कुलदीप सिंह सेना में ब्रिगेडियर हैं। इसके अलावा डॉ. एमजी वशिष्ट पीजीआईएमएस में सीनियर प्रोफेसर हैं। इसके अलावा रमाकांत शर्मा वायु सेना में विंग कमांडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें