भराण ने बताया कि वीरवार को दोपहर उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने हरियाणवी भाषा में कहा, दो दिन पहले पार्टी कार्यालय में दो पदाधिकारियों के साथ जो व्यवहार किया, ठीक नहीं था। साथ ही जजपा नेता डॉक्टर अजय चौटाला व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
रोहतक के जजपा के जिला अध्यक्ष को किसी बंगाल के मोबाइल नंबर से हरियाणवी भाषा में धमकी दी है। कॉल करने वाले ने कहा कि अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दीजिए, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। भराण महम थाने में केस दर्ज कराया है। साथ ही जजपा नेता डॉक्टर अजय चौटाला व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन
महम थाने में मामला दर्ज, जांच पड़ताल कर रही पुलिस
भराण ने बताया कि वीरवार को दोपहर उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने हरियाणवी भाषा में कहा, दो दिन पहले पार्टी कार्यालय में दो पदाधिकारियों के साथ जो व्यवहार किया, ठीक नहीं था। भराण ने पहले तो दोनों पदाधिकारियों से बात की, जिन्होंने पूरे मामले से अनभिज्ञता जाहिर की। फिर जजपा के आला अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। अब महम पुलिस ने उस नंबर की जांच पड़ताल शुरू कर दी है, जिससे धमकी मिली है।
पता नहीं कौन परेशान कर रहा, मेरी किसी से कोई रंजिश नहीं
मैं हर किसी से सादगी का व्यवहार करता हूं। पता नहीं कौन परेशान कर रहा है। डॉक्टर अजय चौटाला व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को अवगत करा दिया है। मैं खुद सिरसा गया था। पुलिस भी जांच पड़ताल कर रही है। -दलबीर भराण, जिला अध्यक्ष जजपा।