फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद ने सिरसा की टीम को 50-28 से हराया

विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिसार के रेडर को पकड़ते रेवाड़ी के खिलाड़ी। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में चल रही पुरुष वर्ग की उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी स्पर्धा के पांचवें दिन खिलाड़ियों में कांटे के मुकाबले हुए। विवि के डॉ. मंगल सेन बहुउद्देश्यीय जिम्नेजियम हॉल में खिलाड़ी एक-एक अंक के लिए जूझते दिखाई दिए। एसएसजे विवि अल्मोड़ा व पीआरएसआरबी विवि प्रयागराज का मैच सबसे रोमांच रहा। इसमें प्रयागराज ने अलमोडा को 48-46 के अंतर से हराया। विवि के कार्यकारी अभियंता जगदीश दहिया ने मैच का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

विवि परिसर में पहला मैच प्रयागराज व अल्मोड़ा के बीच हुआ। यह मैच सबसे ज्यादा रोमांचक रहा। इस मैच का आखिरी पलों में फैसला हुआ। दोनों टीमें लगातार बराबरी का स्कोर रखते हुए एक दूसरे पर दबाव बनाती नजर आई। मैच में आखिरी पलों में प्रयागराज के लड़ाकों ने दो अंकों की बढ़त लेकर अल्मोड़ा पर जीत दर्ज की। दूसरा मैच सीडीएलयू सिरसा व सीआरएसयू जींद के बीच हुआ। इसमें जींद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरसा को 50-28 से हराया।
शाम के मैच का शुभारंभ विवि कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। इससे लक्ष्य हासिल करना आसान होगा। शाम का मैच आएसजीयू हिसार व आईजीयू मीरपुर रेवाड़ी के बीच हुआ। इसमें मीरपुर रेवाड़ी की टीम ने हिसार को 49-13 के स्कोर से हरा कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि खिलाड़ियों खेल तकनीक शानदार है। नए खिलाड़ी नए अंदाज में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हर मैच में खिलाड़ी को साबित करने और अंक बटोरने के लिए जोखिम उठाने तक से नहीं घबरा रहे हैं। सोमवार के मैच शानदार रहे। निर्णायक मंडल में भूपेंद्र सिंह, संजय शर्मा, राजेश, प्रवीण दलाल, प्रवीण राठी, शराफल अली, विनोद कुमार, राजवीर, वीरेंद्र शामिल रहे। इस मौके पर जगपाल सिंह, महेंद्र पुनियानी, अशोक कुमार, डॉ. सुभाष, केएस सैनी, विकास दलाल, विजय कुमार, नरेश हुड्डा, मुकेश गोयल, श्रवण कुमार, शकुंतला बेनीवाल, राजकंवर हुड्डा, वीरेंद्र ढुल, रमेश संधु, श्रीओम, मनीष कुमार, संजीव, संजय देशवाल, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें