फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियां चोरी कर फर्जी आरसी बनाने वाला गिरोह गिरफ्त में

Tue, 02 Feb 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर रात मिली सूचना ने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए। दिल्ली बाईपास के पास एक होटल के सामने रात को एक  स्विफ्ट कार में चार पांच युवक संदिग्ध रूप से चक्कर लगा रहे  थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की तो कार सवार युवक फरार होने लगे। हालांकि एक युवक पकड़ में आ गया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया युवक किसी कार चोर गिरोह का सदस्य है। बताया यह भी जा रहा है कि यह युवक कारें चुराकर उनकीफर्जी आरसी और अन्य दस्तावेज भी तैयार करा देता है। हालांकि पुलिस को और भी बड़े खुलासे की भी उम्मीद है।

सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को किसी ने संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में सूचना दी। सूचना मिली कि दिल्ली बाईपास के पास एक होटल के सामने कुछ युवक एक स्विफ्ट कार से संदिग्ध हालात में घूम रहे हैं। सूचना अधिकारियों को भी दी गई।
विज्ञापन


 अलर्ट के बाद अचानक संदिग्ध कार देखे जाने से अधिकारियों ने भी पुलिसकर्मियों को तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने कार की घेराबंदी की। सूत्र ने बताया कि कार को जब घेरा गया तब उसमें चार-पांच युवक सवार थे। पुलिस को देखते ही युवक कार से उतरे और भागने लगे।

 बताया जाता है कि करीब चार लोग भागने में कामयाब हो गए। लेकिन एक युवक को दबोच लिया गया। पुलिस का दावा है कि यह कोई बड़ा कार चोर गिरोह है। पुलिस ने कार की तलाशी ली और उसे जब्त कर लिया। साथ ही युवक को पूछताछ के लिए ले गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें