फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जाट शिक्षण संस्था का चुनाव कल, पावर हाउस चौक से सेक्टर-14 चौक का मार्ग रहेगा प्रतिबंधित

Fri, 02 Feb 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जाट शिक्षण संस्था का चुनाव रविवार को होगा, जिसके चलते सुबह से लेकर मतगणना तक पावर हाउस चौक से सेक्टर 14 के मोड़ तक मार्ग वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव के लिए पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 3 तक होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस द्वारा दो स्थानों पर नाकाबंदी कर रूट डायवर्ट किया जाएगा। नाकाबंदी रविवार सुबह 6 बजे से मतगणना पूरी होने तक जारी रहेगी। पावर हाउस चौक व सेक्टर-14, एमडीयू गेट न. 2 चौक पर नाकाबंदी कर रूट डायवर्ट किए जाएंगे। दिल्ली बाईपास की तरफ से शहर की तरफ आ रहे बड़े वाहनों को दिल्ली बाईपास से शीला बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पीजीआईएमएस में जाने वाले वाहन चालकों या छोटे निजी वाहनों को एमडीयू गेट नंबर 02 के अंदर से होते हुए पीजीआई की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
इसी प्रकार से मेडिकल मोड़ की तरफ से दिल्ली बाईपास की तरफ जाने वाले वाहनों को पावर हाउस चौक से मॉडल टाउन की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो शीला बाईपास होते हुए दिल्ली बाईपास की तरफ निकलेंगे। नाकाबंदी के बीच के रिहायशी एरिया में रहने वाले व्यक्तियों को जांच के बाद नाकों से आगे उनके निवास स्थान की तरफ जाने की छूट दी जाएगी। इमरजेंसी वाहनों नाके से जाने की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

पार्किंग में ही खड़े करके जाएं वाहन
पुलिस की तरफ से मतदान के दौरान वोट डालने आने वाले मतदाताओं से अपील है कि अपना वाहन पार्किंग में खड़ा करें और नाकों से पैदल ही मतदान केंद्र तक जाएं। मतदान करने के बाद मतदान स्थल के आसपास एकत्रित न हों। आमजन से अपील है कि रविवार के दिन पावर हाउस चौक से सैक्टर-14 चौक तक के मार्ग का प्रयोग करने से बचें और अन्य वैकल्पिक रास्तों से होते हुए अपने गंतव्य पर जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें