फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पलवल के ध्यानार्थ...... वॉलीबाल प्रतियोगिता में जाट कॉलेज बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता में जाट कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया और उन्हें खेल के लिए हर प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को कॉलेज प्रांगण में विजेता खिलाड़ियों के पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

टीम के कोच डॉ. वरुण मलिक ने बताया कि मदवि के खेल मैदान में आयोजित इंटर वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें विभिन्न कॉलेजों की छह टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कॉलेज के खिलाड़ी सुमित, हितेष छिल्लर, वंश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में जीएसएसडी पलवल के बीच मुकाबले में 2-1 से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं फाइनल मुकाबले में जाट कॉलेज की टीम का मुकाबला यूटीडी के बीच हुआ। इसमें 3-2 से मैच जीतकर प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर सुरेंद्र सिंह दिमाना, डॉ. मीनल मलिक, डॉ. वरुण मलिक, डॉ. नीतेश लठवाल, डॉ. मनीष हुड्डा, डॉ. राम, ललित सहित विजेता खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें