फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट कॉलेज ने हिंदू कॉलेज सोनीपत की टीम को 122 रनों से हराया

विज्ञापन
प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करते हिन्दू कॉलेज के खिलाड़ी । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट स्पर्धा के तहत सोमवार को विभिन्न टीमों के बीच मैच हुए। जाट कॉलेज ने हिंदू कॉलेज सोनीपत को 122 रनों से हराया। मयंक मैन आफ द मैच रहे।
विज्ञापन

सोमवार को जाट कॉलेज रोहतक ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 156 रन बनाए। टीम की ओर से मयंक दहिया ने 60 गेंदों पर 94 रन व रवींद्र ने 36 गेंदों पर 33 रन बनाए। सोनीपत के गेंदबाज प्रिंस ने चार ओवर में 18 रन देकर एक, अंकुश ने चार ओवर में 14 रन देकर एक व हर्ष ने चार ओवर में 55 रन देकर दो विकेट झटके।
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनीपत की पूरी टीम 13.1 ओवर में 34 रन ही बना पाई। अंकुश टीम की ओर से 15 गेंदों पर सबसे अधिक 12 रन बना पाया। जाट कॉलेज के गेंदबाज इशांत ने तीन ओवर में दो रन देकर तीन विकेट, ताजेंद्र ने चार ओवर में सात रन देकर चार विकेट व अंकित ने तीन ओवर में छह रन देकर एक विकेट झटका।
विज्ञापन

डीएवी फरीदाबाद ने नेकीराम कॉलेज को 18 रन से हराया
एमडीयू परिसर में सोमवार को डीएवी सेंचुरी कॉलेज फरीदाबाद व पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज के बीच मैच हुआ। इसमें डीएवी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज करने का फैसला लेते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बनाए। टीम की ओर से रजत लोहचब ने 41 गेंदों पर 55 रन, अनान रोडर ने 19 गेंदों पर 26 रन बनाए। नेकीराम कॉलेज के गेंदबाज शुभम ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट व रितिक ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी नेकीराम की टीम छह विकेट पर 128 रन ही बना पाई। टीम की ओर से राहुल 47 गेंदों पर 62 रन, अभिषेक ने 65 गेंदों पर 19 रन बनाए। डीएवी के गेंदबाज रजत लोहचब ने चार ओवर में दस रन देकर चार विकेट, रोहन ने चार ओवर में 27 रन देकर व शुभम ने चार ओवर में 30 रन देकर एक-एक विकेट लिया। डीएवी ने 18 रन से यह मैच जीता। रजत लोहचब मैन ऑफ द मैच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें