फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगों में हुड्डा का दोहरा चरित्र सामने आया, अब उनकी दुकानदारी नहीं चलेगी: बराला

Wed, 20 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला - फोटो : file
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला मंगलवार को पार्टी के यहां स्थित प्रदेश कार्यालय में पहुंचे। मीडिया से रूबरू होते हुए बराला ने कहा कि दंगों में हुड्डा का दोहरा चरित्र सामने आ चुका है। एक ओर वह दंगा कराते हैं और दूसरी ओर जनता के बीच जाकर हमदर्दी जताते हैं। लेकिन जनता उनके दोहरे चरित्र को समझ चुकी है और अब उनकी राजनीतिक दुकानदारी चलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि दंगे की साजिश रचने में केवल एक कांग्रेसी शामिल नहीं है, बल्कि हर जगह कांग्रेस नेताओं ने षड्यंत्र के तहत दंगा कराया। कहा कि अब लोगों के सामने सभी के चेहरे आ चुके हैं और लोगों को पता चल गया है कि दंगा किसने कराया और उनकी मदद को कौन आगे आया?
विज्ञापन


वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर हुई लूटपाट व आगजनी के मामले में उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत ही घटना को अंजाम दिया गया। जिनसे सभी को हमदर्दी है और इसलिए ही मंत्रिमंडल में साथी होने के कारण उनके आवास पर सीएम व अन्य नेता पहुंचे थे। गेहूं खरीद को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दस साल का लेखाजोखा उठाकर देखे कि उन्होंने किसानों के गेहूं की किस तरह से बेकद्री की। उसके बाद वह कोई प्रतिक्रिया दे और सरकार पर सवाल उठाए। क्योंकि उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं होता है तो वे बेतुकी बयानबाजी करने लगते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें