रोहतक। महिलाओं के खातों में रुपये भेजे जाने का वादा पूरा न करने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला वाइस चेयरमैन अड़ीचंद निंबाडिया ने सरकार पर भी सवाल उठाया है। कांग्रेस के जिला वाइस चेयरमैन अड़ीचंद निंबाडिया ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को निभाने में विफल रही है, जिससे आमजन का जीवन दूभर हो गया है।
उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, नशाखोरी, हिंसा और चोरी-डकैती की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग तेजी से गलत राह की ओर बढ़ रहा है। निंबाडिया ने लाडली योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2100 रुपये की धनराशि भेजे जाने का वादा पूरा न होने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और बिजली यूनिट रेट्स के इजाफे ने आम आदमी की जेब पर भारी बोझ डाला है। इससे जनता में गहरा रोष व्याप्त है।