फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकवी की तल्ख टिप्पड़ी : बिहार चुनाव को लेकर ही था सम्मान वापसी का ड्रामा

Mon, 23 Nov 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य और मोदी सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देश में असहिष्णुुता जैसा कोई मुद्दा नहीं है। लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांट कर केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ के वशीभूत लोगों की मंशा कभी पूरी नहीं होगी। असहिष्णुता के नाम पर सम्मान (अवार्ड) वापसी का ढोंग किया जा रहा था और यह सब बिहार चुनाव के लिए प्रायोजित कार्यक्रम था।
विज्ञापन


बिहार चुनाव बीत चुका है और अब सम्मान वापस करने वालों को कोई अता पता नहीं। राजनीतिक सरपरस्ती के चलते अवार्ड वापसी की जा रही थी। नकवी रविवार को महम में एक शादी समारोह में शरीक होने आए हुए थे।
उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव भाजपा के लिए एक सबक रहा है।

 भाजपा जनादेश का सम्मान करते हुए बिहार के विकास में राज्य सरकार को पूरा साथ देगी और घोषित पैकेज सहित अन्य परियोजनाएं शुरू कराई जाएंगी। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर देश की साख बढ़ाई है। विदेशी निवेशक देश में करोड़ों डॉलर का निवेश करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने सदैव जाति-पाति की राजनीति की, लेकिन देश की जनता ने कांग्रेस की नीयत व नीति को भांप ली और लोकसभा में करार सबक सिखाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यमंत्री ने अपने सुरक्षाकर्मी संदीप कुमार की बहन प्रीति व अनिल (वधु-वर) को आशीर्वाद दिया।

गौ संरक्षण और गौ संवर्धन कानून को सराहा
नकवी ने प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन कानून की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जन भावनाओं का मान रखते हुए गौ संरक्षण कानून बनाया है। इसलिए प्रदेशवासी गौ सेवा व संरक्षण में सार्थक कार्य करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बनी सरकार प्रदेश में विकास को सही दिशा दे रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें