फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री बीरेंद्र सिंह बोले, जाट मेहनत से आगे आए

Mon, 23 Nov 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण पर बेबाक बोलने वाले भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को उन्हीं की पार्टी के कद्दावर जाट नेता और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने नसीहत दी है। मंत्री ने कहा कि सैनी की बयानबाजी पर हम नोटिस नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी उनको ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, जिससे माहौल खराब हो। सैनी को अपनी मर्यादा में रहकर ही बोलना चाहिए। जाटों को आरक्षण जरूर मिलना चाहिए।
विज्ञापन


रोहतक में छोटूराम जयंती पर मैराथन को झंडी दिखाने पहुंचे बीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा कि सांसद राजकुमार लगातार बयानबाजी कर ऐसा माहौल बिगाड़ रहे हैं कि जिससे जाट भड़क जाए। सैनी लगातार जाटों को आर्थिक रूप से संपन्न व जमींदार बताते हैं और उनकी जमीन भी मांगते हैं।

 लेकिन उनको यह नहीं पता कि एक समय जाटों व सैनी समाज के लोगों की आर्थिक हालत एक जैसी थी। लेकिन जाटों ने मेहनत करके अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जबकि सैनी उसी जगह रह गये। जाटों ने किसी की जमीन नहीं छीनी है, जो वे राजकुमार सैनी को ऐसे ही दे देंगे।
विज्ञापन


 जाटों को उस पुराने आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए, जब उनकी हालत भी सैनी समाज की तरह थी और सैनियों को आरक्षण दिया गया था। मंत्री ने जाट आरक्षण के लिए पैरवी भी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें