रोहतक। कलानौर अनाज मंडी के विष्णु हत्याकांड में आरोपी इनेलो के महम से पूर्व विधायक बलबीर सिंह उर्फ बाली पहलवान अन्य आरोपियों के साथ वीरवार को अदालत में पेश हुआ। अदालत ने गवाही पर बहस के लिए 8 अगस्त की तिथि तय की है। 15 साल से अदालत में केस चल रहा है जिसका अभी फैसला आना बाकी है।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, साल 2011 में कलानौर की अनाज मंडी में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। गोली लगने से निगाना के विष्णु की मौत हो गई थी।
विष्णु के रिश्तेदार एवं बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने कलानौर थाने में महम के पूर्व विधायक बाली पहलवान सहित 21 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। वीरवार को एएसजे कपिल राठी की अदालत में सुनवाई हुई।