फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इनेलो ने लगाए बहादुरगढ़ में 22 हजार वोट डबल बनाने के आरोप

Mon, 26 Aug 2024 02:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 61 : डबल वोट संबंधित सूची दिखाते हुए इनेलो नेता कपूर सिंह राठी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इनेलो नेता कपूर सिंह राठी ने बहादुरगढ़ में करीब 22 हजार वोट डबल बनाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को शिकायत कर इन वोटों को रद्द करवाने की मांग भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कपूर सिंह राठी ने बताया कि कई वोटों में ऐसा भी हुआ है कि उनका इलेक्शन फोटो आईडी कार्ड नंबर भी अलग-अलग है। कपूर राठी ने करीब 22 हजार वोटों की सूची भी जारी की है जो डबल बनाई गई है। राठी का दावा है कि भाजपा सरकार को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त को उन्होंने शिकायत भी की थी। कोई समाधान नहीं हुआ। अब उन्होंने चुनाव आयोग को इस संबंध में पत्र लिखकर शिकायत देने की बात कही है। बता दें कि 27 अगस्त को विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है। अंतिम प्रकाशन से पहले प्रशासन इन त्रुटियों को ठीक कर पाता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें