फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेल में वापसी को लेकर बोलीं विनेश- मन में चल रहा है विचार

Mon, 26 Aug 2024 02:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25jjrp22-झज्जर के बेरी में विनेश और अमन आयोजन स्थल पर रथ पर जाते हुए। संवाद
विज्ञापन
बेरी। गांव डीघल स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खिलाड़ी विनेश फोगाट व अमन सहरावत का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया गया। विनेश फोगाट अहलावत खाप के बुलावे पर गांव डीघल पहुंची थीं। खेलों में वापसी पर विनेश ने कहा कि मौजूदा समय में उनका दिमाग पूरी तरह से हिला हुआ है। शांति से वह बैठेंगी तो इस बारे में जरूर सोचेंगी और अपने भविष्य को डिसाइड करेंगी।
विज्ञापन

विनेश बोलीं- खेल को लेकर उनके मन में विचार चल रहा है क्योंकि किसी भी खिलाड़ी के लिए खेल छोड़ना इतना आसान नहीं होता, लेकिन वह खुश है कि जिस तरह का सम्मान उन्हें अपने लोगों से मिल रहा है उसकी वजह से वह अपना दुख एक तरह से भूल बैठी हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह खेलों के प्रति रूझान रखें क्योंकि उनका गांव, समाज और पंचायतें उनके साथ खड़ी हैं। वहीं अमन सहरावत ने साल 2028 के ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक में उनका सपना गोल्ड मेडल जीतने का था। वह अगले ओलंपिक में दो गुणा मेहनत कर गोल्ड जीतकर लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें