फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एडीजीपी की आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एडीजीपी पूरण कुमार के आत्महत्या मामले में जिले में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला उपाध्यक्ष अड़ीचंद निंबडिया ने कहा कि सभी देशवासी इस न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, तभी एडीजीपी को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि एडीजीपी का निधन केवल व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि सर्वसमाज के लिए गहरी चोट है। जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी तब तक प्रदेश के सभी दलित वर्गों के धरने प्रदर्शन होते रहेंगे।
विज्ञापन




सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के पोलित ब्यूरो सदस्य सत्यवान ने कहा कि सरकार एडीजीपी के परिवार को न्याय दिलाने में अभी तक विफल रही है। एक सप्ताह से ज्यादा अरसा बीत चुका है। एसपी की बदली के सामान्य कदम उठाने के अलावा प्रदेश सरकार ने इस मामले में अब तक किसी प्रकार की जांच शुरू नहीं कराई है।
इस प्रकरण में एकमात्र संतोष की बात यह है कि प्रदेश की विभिन्न सामाजिक समूहों समेत प्रदेश की जनता ने न्याय के लिए आवाज बुलंद की है। इससे पीड़ित परिवार को ढांढस व सांत्वना मिलती है। एसयूसीआई कम्युनिस्ट की हरियाणा सरकार से मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय प्रदान कराने के लिए इस घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें