फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में प्रवीन ने स्वर्ण, शिक्षा ने जीता रजत पदक, दीपक की कप्तानी में भारतीय कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नेपाल के काठमांडू में चल रहे 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में रोहतक के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को रुड़की की मुक्केबाज प्रवीन ने 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण और रिठाल गांव की मुक्केबाज शिक्षा ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। उधर चमारिया गांव के दीपक हुड्डा की कप्तानी और अमित हुड्डा के कॉर्नर डिफेंस की बदौलत भारतीय टीम ने कबड्डी में लगातार चौथा स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रवीन के कोच सुधीर हुड्डा ने बताया कि प्रवीन का फाइनल मुकाबला नेपाल की खिलाड़ी के साथ हुआ था, जिसमें प्रवीण ने 3-2 से जीत दर्ज की। शिक्षा के कोच विजय हुड्डा ने बताया कि शिक्षा ने सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका की खिलाड़ी को 5-0 से हराया। लेकिन फाइनल मुकाबले में शिक्षा का मुकाबला नेपाल की खिलाड़ी के साथ हुआ। उनका दावा है कि फाइनल मुकाबले में शिक्षा ने अच्छा खेला, लेकिन नेपाली खिलाड़ी को होम ग्राउंड का फायदा मिला। उधर भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक निवास हुड्डा ने बताया कि उनका भी फाइनल मुकाबला नेपाल के साथ हुआ। जिसमें टीम ने 51-18 से एक तरफा जीत हासिल की। टीम का ओवरऑल प्रदर्शन शानदार रहा। रोहतक के ही अमित हुड्डा ने हाफ टाइम तक कॉर्नर संभाला। बता दें कि दीपक निवास हुड्डा पहली बार भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान बने हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने पहले पांचों मैचों में जीत दर्ज की।
यह हैं प्रवीन की उपलब्धियां
प्रवीन के कोच सुधीर हुड्डा ने बताया कि प्रवीन दीनबंधु छोटूराम बॉक्सिंग एकेडमी आजादगढ़ में अभ्यास करती है। उन्होंने साउथ एशियन गेम्स में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीता है। प्रवीण ने 2018 और 2019 में 3 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीते। जिसमें एक सिलवर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। प्रवीण ने गुवाहाटी में आयोजित दूसरे इंडियन ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता। 15 से 21 जुलाई तक कजाकिस्तान में आयोजित प्रेसिडेंट कप में सिल्वर मेडल जीता। वहीं अप्रैल में जर्मनी में हुए कैमेस्ट्री कप में कांस्य पदक जीता। इस वर्ष जनवरी में आयोजित 64वे नेशनल स्कूल गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन

यह हैं शिक्षा की उपलब्धियां
रुड़की के शहीद बैतून सिंह स्टेडियम की बॉक्सर शिक्षा ने नेपाल में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता है। कोच विजय हुड्डा ने बताया की शिक्षा ने 2017 में एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उस समय वह जिले की पहली मुक्केबाज थी जिन्होंने एशियन चैंपियनशिप में मेडल जीता। 2017 की नेशनल चैंपियन व 2018 नेशनल में ब्रोंज मेडल विजेता है। शिक्षा ओपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में चैंपियन रह चुकी है। 2017 में ही उन्होंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल भी जीता था।
खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह को दिया वादा उन्हीं की मौजुदगी में पूरा किया ऱ् दीपक निवास हुड्डा
भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक निवास हुड्डा ने कहा कि साउथ एशियन गेम्स में जाने से पहले हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह से एमडीयू में उनकी मुलाकात हुई थी। जहां मंत्री ने उनसे गोल्ड मेडल लाने का आह्वान किया था और उन्होंने भी गोल्ड मेडल का वादा मंत्री को दिया था। जिसे सोमवार को पूरी टीम ने उन्हें की मौजूदगी में निभाया व देश को गोल्ड दिलाया। बता दें कि राज्य मंत्री संदीप सिंह सोमवार को नेपाल पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कबड्डी का मैच भी देखा। जानकारी के अनुसार संदीप सिंह मंगलवार को समापन समारोह में भी मौजूद रहेंगे।
प्रवीन और शिक्षा का टारगेट ओलंपिक, दीपक और अमित का कबड्डी वर्ल्ड
मुक्केबाज प्रवीन और शिक्षा ने कहा कि उनका अगला टारगेट ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना व ओलंपिक में देश को मेडल दिलाना है। वहीं दीपक निवास हुड्डा और अमित हुड्डा ने कहा कि उनका अगला टारगेट 2020 में होने वाले कबड्डी वर्ल्ड कप में देश को जीताने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें