फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों समेत, दो डीएसपी, निगम अधिकारी, डॉक्टर व विद्यार्थी संक्रमित

विज्ञापन
पीजीआई ट्रामा सेंटर में सेंपल लेते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना का खतरा बना हुआ है। जिले में मंगलवार को 96 नए संक्रमित सामने आए हैं। इनमें तीन साल के दो बच्चों समेत, डीएसपी मुख्यालय सज्जन सिंह, डीएसपी जेल, निगम अधिकारी, डॉक्टर व विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा पीजाआई में 10 चिकित्सकों समेत 28 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में से चार का अस्पताल व शेष का घर में इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन

2009 के सैंपल लिए, 926 को रिपोर्ट का इंतजार
कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिन भर में 2099 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 1464 आरटीपीसीआर व 635 रैपिड एंटिजन टेस्ट किए गए। 926 लोगों को रिपोर्ट अभी नहीं आई है। महामारी की संक्रमण दर 4.21 प्रतिशत व रिकवरी दर 95.34 प्रतिशत है।
विभाग ने 4989 को लगाई वैक्सीन
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 4989 लोगों को वैक्सीन लगाई। इनमें से 2477 को पहली व 1512 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक जिले में 1417140 वैक्सीन डोज लगा चुका है। 15 से 18 वर्ष के 22461 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

पीजीआई के 176 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित
महामारी के तेजी से फैलते संक्रमण का असर पीजीआई पर सीधा पड़ता नजर आ रहा है। हालात ये हैं कि पिछले एक सप्ताह में पीजीआई के 176 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। संस्थान के 63 चिकित्सकों के अलावा बड़ी संख्या में एमबीबीएस व पीजी विद्यार्थी भी संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा नर्स, लिपिक, चतुथ श्रेणी कर्मचारी भी चपेट में आ चुके हैं। ऐेसे में संस्थान की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। यही वजह है कि पीजीआई प्रशासन ने ओपीडी, इलेक्टिव सर्जरी बंद कर दी है। यहां निर्धारित संख्या में चार विभागों की ओपीडी के साथ फिलहाल आपात सेवाएं ही जारी हैं।
सीएमओ कार्यालय में हुआ रैपिड टेस्ट
महामारी के संक्रमण का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग पर ज्यादा असर कर रहा है। पीजीआई के बाद सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। हर किसी व्यक्ति को कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मंगलवार को कार्यालय में प्रवेश करने के लिए भी रैपिड टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही संबंधित को कार्यालय में अंदर जाने की अनुमति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें