माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के एक जलेबी-समोसा विक्रेता को जान का खतरा है। विक्रेता ने धमकी देने वालों से जान की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। एसपी के नाम दी शिकायत में जनता कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने कहा है कि वह जलेबी-समोसे की दुकान चलाता है। पुलिस थाने में 13 फरवरी को शिवाजी कॉलोनी थाना में शिकायत देकर सुनारिया निवासी अंकित उर्फ माॅस, अर्पित, कश्मीर उर्फ पप्पू व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इनमें से पुलिस ने एक आरोपी अंकित उर्फ मॉस को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ऐसे में आजाद घूम रहे आरोपियाें से जान का खतरा है। इनकी गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार का जीना मुश्किल हो गया है। दोषियों की धमकी की वजह से परिवार डरा हुआ है। बच्चे स्कूल तक नहीं जा रहे हैं। इसलिए परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।