फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई के रैंगिग मामले में दोनों छात्र पक्षों ने मारपीट की दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई में छात्र से रैगिंग मामले में दोनों पक्षों ने थाने में मारपीट की शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों छात्रों के अभिभावकों को घटना की सूचना देते हुए बातचीत के लिए बुलाया है। इधर, पीजीआई प्रशासन ने मामला एंटी रैगिंग सेल को सौंप दिया है। सेल की जांच के आधार पर ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को पीजीआई की कैंटीन में दो छात्र गए थे। यहां इनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। इसके बाद एक छात्र ने दूसरे पर कई माह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामला रैगिंग का बन गया। यहां तक कि शराब के नशे में कमरे में घुसकर पीड़ित छात्र के साथ मारपीट भी की।
दूसरे छात्र ने भी पीड़ित छात्र पर मारपीट व प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दाेनों पक्षों के अभिभावकों को बातचीत के लिए थाने बुलाया है।
विज्ञापन

इधर, डीन डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि पीजीआई प्रशासन ने मामला एंटी रैगिंग सेल को भेज दिया है। फिलहाल, दोनों छात्रों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। जांच के बाद ही संस्थान अपना अगला कदम उठाएगा।
वर्जन
पीजीआई के दो विद्यार्थियों ने आपस में मारपीट की शिकायत दी है। इसकी जांच की जा रही है। विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाया गया है। इनके आने पर ही दोनों से आमने-सामने बात की जाएगी।
विज्ञापन


- एसआई जसवंत, कार्यकारी प्रभारी, पीजीआई थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें