फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाबीर कॉलोनी में गर्भवती बहू को कमरे में बंद कर सास-ससुर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की महाबीर कॉलोनी में मंगलवार की रात डेढ़ बजे तेज कॉलोनी के आधा दर्जन लोग एक मकान में घुस गए और परिवार की गर्भवती बहू को देवरानी के साथ कमरे में बंद कर दिया। साथ ही सास व ससुर को जमकर पीटा। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महाबीर कॉलोनी निवासी किरण ने दी शिकायत में बताया कि वह अपनी देवरानी बरखा के साथ सो रही थी। साथ ही दूसरे कमरे में सास-ससुर सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे दरवाजे के पास शोर सुनाई दिया। उठकर देखा तो तेज कॉलोनी निवासी राहुल, अक्षय व रिंकू उर्फ पागल, रोहित उर्फ गोलू निवासी गुरुनानकपुरा, कातिया, हिमांशु उर्फ काका व अन्य घर में घुस आए। आरोपी हाथों में डंडे व दूसरे हथियार लिए हुए थे। आरोपी राहुल के हाथ में पंच था, जबकि हिमांशु उर्फ काका चाकू लिए हुए था। आरोपियों ने उसे व उसकी देवरानी को कमरे में बंद कर दिया और उसकी सास व ससुर को पीटने लगे। मकान के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा उसकी सोने की चेन, अंगुठी, लॉकेट, टॉप्स, नाक का कोका व 10 हजार रुपये की नकदी भी चोरी करके ले गए। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें