रोहतक। कलानौर में मंदिर के सामने दो बाइक सवार युवकों ने एक दुकानदार को रास्ता पूछने के बहाने पहले रोका, इसके बाद बेसुध करके हाथ से सोने की अंगूठी निकाल कर ले गए। इस संबंध में कलानौर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक कलानौर निवासी रघुबीर सैनी ने दी शिकायत में बताया कि उसकी कलानौर स्थित आईटीआई के पास दुकान है। सुबह दुकान पर अखबार पढ़कर घर पैदल जा रहा था। रास्ते में गोगा पीर मंदिर के सामने दो बाइक सवार आए और उसे रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। जैसे ही वह बातचीत करने लगा, अगले ही पल बेसुध हो गया। जब होश आया तो उसके हाथ में सोने की अंगूठी नहीं थी। युवक भी फरार थे। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।