फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक साल में बस स्टैंड शहर से शिफ्ट हुआ न दौड़ रहीं सिटी बसें

विज्ञापन
17: नगर निगम कार्यालय, रोहतक । संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
- इसी माह पूरा होगा नगर निगम के मेयर रामअवतार का एक साल

- चुनाव से पहले जारी 19 संकल्पों में किसी पर हुआ काम तो कुछ रहे अधूरे

- पिंक शौचालयों की संख्या केवल तीन, प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां नहीं हुईं दूर
रतन चंदेल

रोहतक। नगर निगम की सरकार को बने हुए 25 मार्च को एक साल हो रहा है। भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार अब तक न तो बस स्टैंड को शहर से शिफ्ट किया जा सका है और न ही सड़कों पर सिटी बसें दौड़ रही हैं।
नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा की ओर से किए 19 संकल्पों में से कुछ ही अब तक पूरे हुए हैं जबकि कई अधूरे हैं। घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने के साथ ही गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों से प्रचार सामग्री भी हटाई जा रही है।
विज्ञापन

शहर में पिंक शौचालयों की संख्या सिर्फ तीन हैं तो वहीं प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां भी दूर नहीं हो पाई हैं। इसके लिए लोग आए दिन नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटि से जुड़े लाल डोरे के कुछ मामले तो ऐसे भी हैं जिनका हल निगम के आला अधिकारी भी नहीं निकाल पा रहे हैं। संवाद
-
संकल्प पत्र के मुख्य बिंदु
नगर निगम चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार, यातायात व्यवस्था सुधारना, जाम से लेकर जलभराव की समस्या दूर करना, सफाई व्यवस्था सही करना, प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक करना व सिटी बस सेवा संचालन, मानसून से पहले जलभराव की समस्या पर फोकस करने और सड़कों के गड्ढ़ों को भरने का जिक्र था। गोहाना रोड पर विशेष ध्यान देने, हर गली में उन्नत गली योजना लागू करना आदि।
-
वार्डों में स्टील के कूड़ेदान भी नहीं लग पाए
निर्मल रोहतक अभियान के तहत वार्ड 1, 2, 3, 4, 5, 10, 11, 21 व 22 में स्टील के कूड़ेदान लगाए जाने को संकल्प पत्र में जगह दी गई थी लेकिन केवल पार्कों तक ही इसे सीमित किया है और वार्डों की गलियों में स्टील के कूड़ेदान नहीं हैं। पूर्व सैनिकों व सीनियर सिटीजन के लिए अलग से काउंटर खोले जाने का संकल्प भी लिया था जो पूरा नहीं हुआ है। पार्कों के रखरखाव पर फोकस किया जाएगा और ओपन जिम खोले जाएंगे। हालांकि, इन पर काम हो रहा है।
-
नशे को जड़ से खत्म नहीं किया
इंदिरा कॉलोनी व एकता कॉलोनी से नशे को जड़ से खत्म किया जाने का संकल्प लिया गया वो भी अभी तक अधूरा है। निगम की ओर से इसके लिए कोई नशा मुक्त अभियान भी नहीं चलाया है। प्राॅपर्टी आईडी व टैक्स की त्रुटियां दूर करने के लिए ऑनलाइन प्रणाली विकसित करने का भी संकल्प किया लेकिन यह आज भी लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने की प्रक्रिया सरल नहीं है। हालांकि, पिंक शौचालयों की निगरानी नियमित हो रही है।

संकल्प पत्र के अनुसार शहर में स्वच्छता, सफाई, गली व सड़क निर्माण, पिंक शौचालय व कूड़ेदान सहित अनेक विकास कार्य किए गए हैं। कुछ किए जा रहे हैं। जो रह गए हैं, उनको पूरा कराने का प्रयास है। शहर के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव कार्य कर रहे हैं।
- रामअवतार वाल्मीकि, मेयर, नगर निगम, रोहतक
-
कोई भी बड़ा कार्य शहर में पूरा नहीं हुआ है। जनता कॉलोनी में पेयजल में सीवर पानी मिलकर आता है। सिटी बसें नहीं चल रही हैं। नया बस स्टैंड शहर से बाहर शिफ्ट नहीं कर सके हैं। जनता की मूलभूत जरूरत सीवर व पानी हैं। इनका भी समाधान नहीं है।
विज्ञापन

- विजय कुमार गोयल, वार्ड 19 से पार्षद
-
शहर में कोई बड़ा काम नहीं हुआ है। हमारे वार्ड में स्टेडियम का काम भी सिरे नहीं चढ़ा है। हालांकि, सड़कें बनी है। घर-घर कूड़ा उठाने वाले गाड़ियां आने लगी हैं लेकिन वार्डों में स्टील के कूड़ेदान नहीं लग पाए हैं। सभी प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां भी ठीक नहीं हुई हैं।
- परीक्षित देशवाल, वार्ड 11 से पार्षद

17: नगर निगम कार्यालय, रोहतक । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें