फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 72 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने परिजन, परिवार को मिली सुरक्षा

विज्ञापन
03-रोहतक पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस में चिड़ी में किसान की हत्या के बाद परिजनों को पोस्टमार्टम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। चिड़ी गांव के किसान कृष्ण की हत्या के आरोपियों की 72 घंटे में गिरफ्तारी व परिवार को सुरक्षा मिलने पर परिजन मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेने के लिए तैयार हुए। शाम सात बजे शव का चिड़ी गांव में अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि, अभी तक मुख्य आरोपी बहुअकबरपुर निवासी मंजीत व उसके तीनों साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसके लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे चिड़ी गांव से परिजन व ग्रामीण पीजीआई के डेड हाउस में पहुंचे। ब्लॉक समिति के चेयरमैन वीरेंद्र दलाल ने बताया कि 12 मार्च को कृष्ण पर हमला हुआ था। हाथ व पैर तोड़ दिए गए लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की। चार दिन तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

सोमवार शाम कृष्ण की मौत हो गई थी। इससे ग्रामीणों में गहरा रोष है। वहीं, मंजीत ने बताया कि उनके ताऊ कृष्ण की बुआ की बहुअकबरपुर गांव में जमीन है। उन्होंने एक एकड़ जमीन खरीदी थी जिसका मालिक आरोपी मंजीत के परिवार में है। आरोपी मंजीत फोन पर धमकी देता था कि जमीन से दूर रहें।
12 मार्च को आरोपी साथियों के साथ आया और कृष्ण पर डंडों से हमला कर दिया। अब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने अंडर ट्रेनिंग आईपीएस व लाखनमाजरा थाना प्रभारी रवींद्र, डीएसपी महम ऋषभ सोढ़ी, डीएसपी राकेश मलिक व जांच अधिकारी एसआई कश्मीर सिंह को साफ कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक शव नहीं लेंगे।
दोपहर चार बजे तक पुलिस परिजनों को मनाती रही। 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा देने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए। शाम साढ़े पांच बजे शव लेकर चिड़ी के लिए रवाना हो गए।

-परिवार में दो बेटी व एक बेटा, तीन भाइयों की पहले हो चुकी है मौत
ग्रामीणों ने बताया कि कृष्ण के तीन भाई और थे जिनकी पहले मौत हो चुकी है। अब कृष्ण की हत्या हो गई। उनकी दो बेटी व एक बेटा है। पुलिस की तरफ से परिवार की सुरक्षा के लिए एक गारद तैनात की गई है।
विज्ञापन


-
पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस की एक टीम तैनात की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। इनमें सीआईए व साइबर पुलिस भी शामिल हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- रवींद्र कुमार, आईपीएस (अंडर ट्रेनिंग) एवं लाखनमाजरा थाना प्रभारी

03-रोहतक पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस में चिड़ी में किसान की हत्या के बाद परिजनों को पोस्टमार्टम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें