फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमटी विस्फोट : पुलिस के हाथ खाली, कई एंगल पर आगे बढ़ रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी विस्फोट मामले में सोमवार को भी पुलिस के हाथ खाली रहे। जांच टीम कई एंगल पर छानबीन करते हुए आगे बढ़ रही है। अधिकारियों का मानना है कि अभी पुख्ता सुराग का अभाव है। एएसपी ने विस्फोट स्थल से एकत्रित सभी नमूनों को अर्जेंट का टैग लगाकर मधुबन स्थित फोरेंसिक लैब में भेज दिए हैं। जांच टीम ने उम्मीद जताई है कि एक सप्ताह में पुलिस को एफएसएल की रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि एफएसएल की रिपोर्ट मिलने के बाद यह पता लग सकेगा कि धमाके के लिए प्रयोग किया गया विस्फोटक पदार्थ कहां बनता है? किस कार्य में सामान्य तौर पर प्रयोग में लाया जाता है? तब उस दिशा में जांच आगे बढ़ाकर विस्फोटक रखने वालों तक पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा पुलिस दूसरी जिस थ्योरी पर आगे बढ़ रही है, उसमें माना जा रहा है कि किसी शरारती तत्व ने प्रयोग के तौर पर विस्फोटक पदार्थ हैंडपंप के पास रखा है। कहीं आगे कोई बड़ा धमाका न कर दिया जाए, इसके लिए दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक एनआईए की टीमें सक्रिय हैं।
रेकी के बाद रखा गया था विस्फोट पदार्थ
पुलिस यह भी मानकर चल रही है कि किसी ने देसी तरीके से बम बनाने का प्रयास किया। उसे प्रयोग के तौर पर हैंडपंप के पास रखा था। खरावड़ गांव से आठ से 10 लोग हर रोज सुबह व शाम सैर करने आईएमटी फेज 3 में जाते थे। हैंडपंप का पानी सुबह शौच के लिए प्रयोग किया जाता था। यही कारण है कि विस्फोटक पदार्थ रखने से पहले एरिया की रेकी की गई। इसके बाद विस्फोटक पदार्थ को हैंडपंप के पास रखा गया है।
विज्ञापन

श्रमिकों के बाद सोमवार को झुग्गी व झोंपड़ी में रहने वालों का जुटाया रिकॉर्ड
पुलिस ने रविवार को खरावड़ व खेड़ी साध में किराये पर रह रहे प्रवासी श्रमिकों से पूछताछ की और उनका रिकॉर्ड जुटाया। 350 से ज्यादा परिवार आसपास की औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं। अब पुलिस एकत्रित किए गए रिकॉर्ड को जांचने के लिए फैक्टरी मालिकों से रिकॉर्ड लेगी। ताकि उसका मिलान किया जा सके। इसके लिए पुलिस की एक टीम ने खरावड़ बाईपास के पास झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले 15 परिवारों से पूछताछ की। साथ ही उनका रिकॉर्ड एकत्रित किया।
बलियाना व नौनंद भी जांच के दायरे में
खरावड़ के नजदीक आईएमटी फेज 3 में तीन दिन पहले किसी ने विस्फोट पदार्थ रखा था। उसकी चपेट में आने से खरावड़ गांव निवासी 54 वर्षीय राजकुमार घायल हो गया था। खरावड़ व खेड़ी साध में जांच पड़ताल कर रही पुलिस अब अब बलियाना व नौनंद तक जांच का दायरा बढ़ा रही है। पूछा जा रहा है कि वहां कितने प्रवासी श्रमिक किराये पर रह रहे हैं। साथ ही आईएमटी के खाली पड़े मैदान में कितने लोगों की आवाजाही रहती थी।
एफएसएल जांच के लिए घटनास्थल से बरामद चीजें लैब में भेज दी गई है। साथ में पत्र लिखा है कि जांच रिपोर्ट जल्दी दी जाए, ताकि जांच टीम के हाथ कोई पुख्ता सुराग लग सके। अभी कई एंगल पर जांच आगे बढ़ रही है। बताने के लिए ठोस तथ्य नहीं हैं।
विज्ञापन

-कृष्ण लोहचब, एएसपी एवं एसआईटी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें