फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजियोथेरेपी का महत्व लगातार बढ़ रहा : कुलपति

Wed, 19 Aug 2026 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की तरफ से विश्व फिजियोथेरेपी माह के तहत आयोजित वेबिनार सीरीज का शुभारंभ बुधवार को पीजीआई के एलटी-5 में हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में फिजियोथेरेपी का महत्व लगातार बढ़ रहा है। फिजियोथेरेपिस्ट सर्जरी व आईसीयू में मरीजों के लिए रामबाण का काम कर रहे हैं।
डाॅ. गीतांजलि ने बताया कि वेबिनार का सीधा प्रसारण पूरे हरियाणा के कई काॅलेजों में लाइव देखा गया। यह पहली बार है कि एक साथ यूएसएसआर के संबद्ध कॉलेजों को भी लाइव प्लेटफार्म पर जोड़ा गया। कुल मिलाकर लगभग 700 छात्रों ने वेबिनार शृंखला में भाग लिया।
विज्ञापन

कुलसचिव एवं कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के प्राचार्य डॉ. रूप सिंह ने कहा कि फिजियोथेरेपी आज के समय में किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि आईसीयू में वेंटिलेटर पर मरीज हो या सर्जरी के बाद बेड पर लेटा मरीज, फिजियोथेरेपिस्ट उसे जल्दी रिकवर करके घर भेजने में मदद करता है।
विज्ञापन

डॉ. जयप्रकाश जयावेलू, डॉ. शेफाली वालिया, डॉ. अल्का पवालिया, डॉ. नितिन धर व डॉ. नविंदरपाल सिंह ने न्यूरो, ऑर्थो, कार्डियो और स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी पर व्याख्यान दिए। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के सीनियर प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. मंजूनाथ, कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी से डॉ. विक्रम, डॉ. सुमन ,डॉ. भावना व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें