47-रोहतक के गोहाना रोड स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद
रोहतक। गोहाना रोड स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 21 से 23 अगस्त तक 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए विद्यालय परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 अगस्त को शाम 5 बजे होगा। मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री गौरव गौतम शिरकत करेंगे और प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष करन विग करेंगे। मुख्य वक्ता विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संरक्षक सुरेंद्र अत्री रहेंगे और खिलाड़ियों को अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश देंगे।
उन्होंने ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित होती है। खिलाड़ियों के आवास, भोजन, खेल मैदान, चिकित्सा और स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। विभिन्न समितियां गठित कर दायित्व सौंपे गए हैं। प्रबंधक रामचरण सिंगला, कोषाध्यक्ष एसके गुप्ता सहित प्रबंध समिति ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद