फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीर बोहदी के पास वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा

विज्ञापन
06सीटीके29 समाधान ​​शिविर में लोगों की समस्या सुनते डीसी धीरेंद्र खड़गटा
विज्ञापन
रोहतक। पीर बोहदी के पास वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जे को जिला प्रशासन हटवाएगा। इसके लिए डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने एसडीएम आशीष कुमार को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी को कॉल करके अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी। शुक्रवार को समाधान शिविर में डीसी को बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी ने लिखित शिकायत दी थी।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसी भी व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से कालोनी विकसित करने या सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जिला प्रशासन ऐसा करने वालों के खिलाफ दो स्तर पर सख्त कार्रवाई करेगा। पहले तो अनाधिकृत कालोनियों व निर्माण को गिराया जाएगा। साथ ही पुलिस दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नियमों के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सोमवार से प्रतिदिन समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के निपटारे की मौके पर समीक्षा की जाएगी।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग अभिनव सिवाच, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, उप नगर निगम आयुक्त जीतेंद्र कुमार, यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता राजेश भारद्वाज, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता गजेंद्र सिंह, उप सिविल सर्जन डॉ. डिम्पल, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरीन्द्र सिंह, जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव श्यामसुन्दर, कॉमन सर्विस सैंटर के जिला प्रबंधक भूपेंद्र श्योराण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फुटपाथ व नालों पर नहीं लगाए रेहड़ी व फड़ी
समाधान शिविर में रेहड़ी व फड़ी संचालक पहुंचे और डीसी से फुटपाथ व नालों पर फड़ी व रेहड़ी लगाने की अनुमति मांगी। डीसी ने साफ मना करते हुए कहा कि अवैध कब्जे मंजूर नहीं है। वेंडिंग जोन बनाकर रेहड़ी व फड़ी वालों को जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें