फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईडब्ल्यूसी रोहतक ब्लूमिंगडेल ने जरूरतमंद की मदद की

विज्ञापन
06सीटीके13..सोनीपत रोड ​स्थित निजी अस्पताल में मौजूद इनर व्हील क्लब रोहतक ब्लूमिंगडेल के सदस्य।
विज्ञापन
रोहतक। इनरव्हील क्लब रोहतक ब्लूमिंगडेल ने समाजसेवा की दिशा में एक और प्रेरणादायक पहल करते हुए एक जरूरतमंद मरीज की कान की सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। यह प्रोजेक्ट क्लब की स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति के तहत किया गया।
विज्ञापन

क्लब की सदस्य डॉ. सलोनी कक्कड़, सलोनी कालरा और शिंपी जैन ने इस नेक काम में योगदान दिया। यह सर्जरी एक निजी अस्पताल में की गई। जहां क्लब की अध्यक्ष डॉ. पूजा शर्मा, सचिव डॉ. राशी जैन ने मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं क्लब अस्पताल के प्रमुख डॉ. विकास कक्कड़ और सर्जन डॉ. भूषण का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सर्जरी को वास्तविक खर्च से काफी कम लागत में पूरा किया। इससे जिससे क्लब को बड़ी मदद मिली। डॉ. कक्कड़ और डॉ. भूषण ने क्लब के साथ भविष्य में भी काम करने की इच्छा जताई है, जो क्लब के लिए बेहद प्रेरणादायक है। यहां क्लब की अध्यक्ष डॉ. पूजा शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और जरूरतमंदों की मदद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें