1-रोहतक तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे पटवारी कानूनगो एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत : एसोसिएशन
रोहतक। निलंबित पटवारियों को बहाल करने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में मंगलवार को पटवारी कानूनगो एसोसिएशन का धरना जारी रहा। जिला उपाध्यक्ष पवन सांवरिया ने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी तो राज्य कार्यकारिणी के आह्वान आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
महासचिव सनी दहिया ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने प्रदेश के छह पटवारियों को गिरदावरी कार्य को गलत मानकर निलंबित करने से पटवारी कानूनगो एसोसिएशन में रोष है।
कार्यकारिणी के सलाहकार सोनू धनखड़ ने कहा कि सरकार ने अब तक पटवारियों को बहाल नहीं किया है। जब तक सरकार पटवारियों का निलंबन वापस नहीं लेती, तब तक पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ कार्य बंद करके रोष प्रकट किया जाएगा। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी के प्रधान जयबीर चहल, सतबीर सुरेंद्र मालिक, डॉ. रणबीर दहिया, जोगेंद्र दलाल आदि कर्मचारी धरने पर शामिल रहे।