33-बोहर में खेल मंत्री गौरव गौतम का अभिनंदन करते हरियाणा कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष पार्षद रम
रोहतक। सोनीपत रोड स्थित बोहर गांव में मंगलवार को खेल मंत्री गौरव गौतम का अभिनंदन किया गया। मनोनीत पार्षद रमेश बोहर ने गदा भेंट की। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम बोहर पहुंचे। हरियाणा कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के मनोनीत पार्षद रमेश बोहर के कार्यालय पर खिलाड़ियों व ग्रामीणों से मुलाकात की। मनोनीत पार्षद रमेश ने खेल मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट किया और शक्ति के प्रतीक ''''गदा'''' सौंपकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रमेश और खेल मंत्री के बीच हरियाणा में कुश्ती और ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए चर्चा हुई। इस दौरान बन्नी सिंह नांदल, रमेश नांदल, जोरा सैनी, इंद्र सिंह नांदल, बनवारी प्रजापत आदि मौजूद रहे।