27 सीटीके11....भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि संपर्क करते हुए। स्रोत पार्टी
रोहतक। नगर निगम का चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि ने वीरवार को न केवल पैदल जनसंपर्क किया, बल्कि जगह-जगह जनसभाएं कीं। वाल्मीकि बोले- रोहतक के मतदाता उनको मौका दें, वह सेवादार बनकर शहर की सेवा करेंगे।
उन्होंने कहा कि शहर के विकास में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी। दावा किया कि हर जगह भाजपा का माहौल है। हनुमान मंदिर के सामने गांव बलियाणा, रैनकपुरा चौपाल नजदीक सरकारी स्कूल वार्ड-4, सैनी पुरा गली-6 शिव मंदिर, लाढ़ोत रोड नजदीक केडी स्कूल, डॉली पार्क ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, वार्ड-20, श्रीनगर कॉलोनी के वार्ड 14 व 15, इनविटेशन गार्डन, कुम्हारों वाला मोहल्ला, सलारा मोहल्ला, शास्त्री नगर धर्मशाला, जाट धर्मशाला, श्रीराम नगर कॉलोनी, प्रेम पांचाल वाली गली राजेंद्रा कॉलोनी, भिवानी चुंगी, इंद्रा कॉलोनी पांडव नगर, रैनकपुरा, बालकनाथ कॉलोनी, मैना टूरिज्म, सेक्टर-3 के कम्युनिटी सेंटर में जनसभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में दिए सभी वादे पूरे करेंगे। अशोक चौक पर बंद सड़कों को खोला जाएगा, आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण करवाएंगे, जिसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी, निर्मल रोहतक अभियान शुरू करेंगे व वार्डों में स्टील के कूड़ेदान लगाएंगे।