रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं वीरवार से शुरू हो गईं। पहले दिन बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का अंग्रेजी विषय का रहा। जिले में 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान से मध्यम स्तर का आया हुआ था। ग्रामर और बड़े प्रश्न थोड़े मुश्किल थे, बाकी पेपर मध्यम स्तर का आया था।
परीक्षाओं को नकल रहित करवाने के लिए सभी तैयारियां की हुई हैं। पुलिस की ड्यूटी हर परीक्षा केंद्र पर लगी हुई है। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक हुई। कुछ विद्यार्थियों ने पेपर को आसान बताया तो कुछ विद्यार्थियों ने कठिन बताया। सभी केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
पेपर आसान आया हुआ था, पूरा पेपर हो गया। जो पढ़ा था, वही आया हुआ था। सिलेबस से बाहर कोई प्रश्न नहीं आया।
- सचिन, बारहवीं कक्षा छात्र
पूरा पेपर सिलेबस से आया हुआ था, अच्छा पेपर हुआ है। ग्रामर थोड़ी सी मुश्किल आई थी, बाकी पेपर सही था।
- निलेश, बारहवीं कक्षा छात्र
मध्यम स्तर का पेपर आया हुआ था। दो प्रश्न रह गए। समय नहीं बच पाया, पेपर लंबा था। बड़े प्रश्न ने सबसे ज्यादा समय लिया।
- हिमांशु, बारहवीं कक्षा छात्र
पेपर मुश्किल आया हुआ था, ग्रामर कठिन थी। पांच नंबर के प्रश्न मुश्किल आए हुए थे। बड़े प्रश्न ने ज्यादा समय ले लिया।
- मैना, बारहवीं कक्षा छात्रा
पेपर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं बनी। पुलिस भी समय पर पहुंच गई थी। बाहरी तत्वों का कहीं पर कोई हस्तक्षेप नहीं रहा।
- सुनीता, परीक्षा इंचार्ज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांधी कैंप।
27सीटीके14...सचिन, बारहवीं कक्षा छात्र।
27सीटीके14...सचिन, बारहवीं कक्षा छात्र।
27सीटीके14...सचिन, बारहवीं कक्षा छात्र।