फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनबन में पति व भाई ने युवती के चेहरे पर मारे ब्लेड

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पति, पिता व भाई के साथ अनबन के चलते बहन के घर रही 25 वर्षीय युवती पर पति व भाई ने ब्लेड से हमला कर दिया। चेहरे व गर्दन पर चोट के चलते उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया। पीड़िता ने कलानौर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवती ने दी शिकायत में बताया कि वह सोनीपत जिले की रहने वाली है और 2015 में उसकी शादी हुई थी। उसका छह साल का लड़का भी है। उसकी पति के अलावा खुद पिता व भाई से भी अनबन रहती है। इसके चलते दो-तीन माह से अपनी बहन के घर कलानौर थाना क्षेत्र में रहती है। साथ ही रोहतक में प्राइवेट नौकरी करती है। सोमवार को वह बहन के मकान के नजदीक गली में पहुंची तो उसका पति व भाई उसका रास्ता रोक लिया। साथ ही दोनों ने चेहरा बिगाड़ने की नीयत से ब्लेड से वार किए। उसके चेहरे व गर्दन पर चोटें आई। इसके बाद उसकी मां व बहन आई। आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का कलानौर सीएचसी में मेडिकल करवाया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें