फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा बाोले, आंदोलन को हिंसक बनाने वालों को बेनकाब करूंगा

Wed, 24 Feb 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे हरियाणा में आंदोलन हुआ। आंदोलन प्रजातंत्र में अधिकार है। लेकिन इस आंदोलन को हिंसक कराया गया है। जो कुछ भी हुआ, वह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जानता हूं कि आंदोलन को हिंसक किसने कराया, मैं सबको बेनकाब करूंगा। व्यापारियों की नाराजगी झेल रहे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने निवास स्थान पर मंगलवार शाम को पत्रकारवार्ता में यह बात कही। 
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा में फैली हिंसा के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। खुद पर लगे आरोपों को भी नकारा और सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की बात कही।
हिंसा कराने के आरोप पर उन्होंनेे कहा कि यह बेबुनियाद बातें हैं। सुप्रीम कोर्ट के जज से इस पूरे मामले की जांच करानी चाहिए। जांच में जो भी दोषी हो चाहे फिर मैं हूं या फिर कोई और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हमने दस वर्ष तक सरकार चलाई लेकिन किसी चिड़िया ने भी चूं नहीं किया था। सारे गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की थी। लेकिन इस सरकार ने पूरे प्रदेश को गुंडों के हवाले कर दिया। यह सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। यह बात खुद सरकार के गृह सचिव मान चुके हैं।
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को और मुआवजा दे सरकारपूर्व सीएम ने कहा कि आज मेरे लिए राजनीति बेहद छोटी हो गई है। अब पहली और बड़ी प्राथमिकता भाईचारा वापस लाना है। सरकार ने मृतकों को 10 लाख रुपये और आश्रित को नौकरी देने की बात कही है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। खोखा, रेहड़ी, माल संस्थानों की सभी की भरपाई करे सरकार। जितना नुकसान हुआ है, वह तो दें ही सरकार इतनी ही राशि और मुआवजे के तौर पर भी दे। 
व्यापारियों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि यह उनका रोष था। मैंने विश्वास दिलाया है कि मैं उनके साथ खड़ा हूं। प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह के आडियो के बारे में उन्होंने कहा कि जांच में सब सामने आ जाएगा। जो भी दोषी हो, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें