फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बाोले, हरियाणा में राजनीतिक पार्टी और संगठन ने षडयंत्र के तहत कराया उपद्रव

Wed, 24 Feb 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में उपद्रव शुरू होने के बाद ही कहा जाने लगा था कि इसके पीछे बड़ी साजिश है। अब सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी इसे मान लिया है। उन्होंने साफ कहा है कि प्रदेश में राजनीतिक पार्टी व संगठन ने षडयंत्र के तहत उपद्रव कराया है। 
विज्ञापन

जांच कराकर षडयंत्र का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और षडयंत्र रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही इस षडयंत्र का पर्दाफाश किया जाएगा ताकि हरियाणा को आग में जलाने वालों पर कार्रवाई हो सके। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार का ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद सरकार के निशाने पर सबसे ज्यादा कांग्रेस है। ऑडियो क्लिप की जांच भी शुरू करा दी गई है। उस ऑडियो क्लिप की जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
रोहतक में पत्रकारवार्ता में सीएम ने कहा कि यह एक दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इससे हर किसी को पीड़ा हुई है। इससे उबरने में बड़ा समय लगेगा, क्योंकि नुकसान बहुत ज्यादा हो गया है। रोहतक में सबसे ज्यादा माली नुकसान हुआ है तो झज्जर में सबसे ज्यादा जानी नुकसान। 
विज्ञापन

सीएम के अनुसार प्रदेश में 19 लोगों की मौत हुई है और 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। इन सभी की प्रदेश व केंद्र सरकार पूरी भरपाई करेगी। सीएम ने कहा कि अभी तक सरकार स्थिति को संभालने में लगी थी, लेकिन अब पूरी तरह से कार्रवाई की तैयारी कर दी गई है। 
शांति कमेटी बनाएं, शांति मार्च निकालेसीएम ने कहा कि इस उपद्रव ने जातीय रूप लिया था और उससे आपसी विश्वास भी टूटा है। अब हालात संभाले जा रहे हैं और सभी बिरादरी के लोगों के दिलों से नफरत को मिटाया जा रहा है। हर गांव, कॉलोनी, मोहल्ले में शांति कमेटी बनानी चाहिए और शांति मार्च भी निकाले जाएं। कहा कि हम सभी बिखराव को दूर करके आगे बढ़ेंगे, क्योंकि हरियाणा आगे बढ़ने वाले प्रदेशों में से एक है। 
27 प्रतिशत से नहीं होगी छेड़छाड़, अलग से मिलेगा आरक्षणसीएम ने कहा कि जाटों को आरक्षण देने के लिए 27 प्रतिशत ओबीसी कोटे से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। इसके लिए अलग से कोटे का प्रावधान किया जाएगा और उससे आरक्षण दिया जाएगा। उनके अनुसार ऐसा करने से अन्य किसी भी बिरादरी को कोई आपत्ति नहीं होगी और जाटों को आरक्षण भी मिल जाएगा। ऐसा होने से भाईचारा भी बना रहेगा और हर कोई शांति प्रिय माहौल में रहेगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें